Sonbhadra murdar:मीरान शाह बाबा के मुजावर की हत्या

By:

On: Sunday, June 22, 2025 11:31 AM

---Advertisement---

सोनभद्र: रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयगढ़ दुर्ग स्थित सैयद मीरान शाह बाबा की मजार पर रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। करीब 40 वर्षों से मजार की देखरेख कर रहे मुजावर इब्राहिम उर्फ चिल्लर बाबा (55) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी युवक रवि कनौजिया, झाड़-फूंक के बहाने मजार पर आया था।

रवि कनौजिया (26) निवासी भुअरी थाना राबर्ट्सगंज रविवार सुबह करीब 10 बजे झाड़-फूंक कराने मजार पहुंचा। झाड़-फूंक के दौरान कुछ बातों को लेकर उसने डंडे से इब्राहिम पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हत्यारे को पक

ड़कर पुलिस को सूचना दीमौके पर रामपुर बरकोनिया पुलिस, एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर रणधीर मिश्र,और सीओ घोरावल राहुल पांडेय पहुंचे। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

एसपी अशोक कुमार मीणा के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। मजार पर झाड़-फूंक से इलाज करा रहा था। झाड़-फूंक से लाभ न मिलने पर वह गुस्से में आ गया और हत्या कर दी। मृतक के पुत्र बसीर शाह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आसपास के ग्रामीणों लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में रामपुर बरकोनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,सीओ सदर रणधीर मिश्र, सीओ घोरावल राहुल पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

इब्राहिम शाह के पुत्र बसीर शाह की तहरीर पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भुअरी गांव निवासी आरोपी युवक रवि कन्नौजिया के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सीओ सदर रणधीर मिश्र के मुताबिक केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment