सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी के पुरानी कोतवाली परिसर मे एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे मोहर्रम के त्यौहार पर शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने ताजिए की ऊंचाई निर्धारित करने की भी बात कही, ताकि आम जनजीवन मे कोई परेशानी न हो।
उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने नगर पंचायत को निर्देश दिए कि मोहर्रम के दिन नगर मे साफ-सफाई रखी जाए और बिजली विभाग को लटकते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक मे मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी और पुरानी परंपराओं के अनुसार ही त्यौहार मनाया जाएगा। आदेश और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, कन्हैया लाल अग्रहरि, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, जय बजरंग अखाड़ा समिति के सचिव दीपक शाह,केंद्रीय मुस्लिम अखाड़ा समिति के अध्यक्ष फतेह मोहम्मद खां ,तालिब खान, सैफुल्लाह एडवोकेट, शाहिद आलम ,कलीमुल्लाह खां, दिलीप पांडे, सुरेन्द्र अग्रहरि सहित काफी संख्या मे दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे l

