तेज रफ्तार टीपर ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत दो घायल।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में तेज रफ्तार टीपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक की मौत दो घायल हो गये | प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सोनू पुत्र सिपाही लाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कैथानी थाना गढ़वा जिला सिंगरौली अपने पत्नी पुष्पा को इलाज कराने हेतु बाईक से लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया था बाईक उसका दोस्त बब्बू पुत्र रोशन उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी सुद्दा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली चला रहा था इलाज कराकर वापस घर जाते समय जैसे ही सेमिया गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार टीपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे बब्बू की मौत हो गई जबकि सोनू और उसकी पत्नी पुष्पा घायल हो गये सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तत्काल घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment