साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि उसके मूल खाते मे कराया गया वापस

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान, क्षेत्राधिकारी नगर कें दिशा- निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक चन्द्र प्रकाश सोनी पुत्र बजरंगी सोनी निवासी ग्राम पटवध पोस्ट चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा आनलाईन जॉब का आफर देकर 28248/- रुपये की धनराशि ठगी कर लेने के सम्बन्ध मे आवेदक की लिखित तहरीर पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 70/2025 धारा 66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम मे NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 28248/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनाँक 10.06.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की । वहीं प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर *1930* पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या *cybercrime.gov.in* पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment