दुद्धी मे समाधान दिवस पर 87 प्रार्थना पत्र आये, 8 का हुआ निस्तारण।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। आज सोमवार को तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस मे फरियादियों के अर्जी को जिलाधिकारी बी एन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से सुना और समस्याओं के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जो अधिकारी तहसील समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे हैं, उनसे जवाब तलब किया जाए और स्पष्टीकरण मांगा जाए।
समाधान दिवस पर 87 मामले जन समस्याओं से जुड़े प्राप्त हुए, जिसमें से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और 1 मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया। कुल 8 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, तहसीलदार अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और जिले के अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment