जेई की लापरवाही से ट्रांसफारमर में लगा आग,500 घर की बिजली गुल ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र । स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के नई बस्ती में स्थित बिजली का ट्रांसफॉर्मर अचानक रविवार की सुबह धू धू कर जलने लगा और ट्रांसफॉर्मर में लगी आग विकराल रूप ले लिया । इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया । लोगों ने लगाए बिजली विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का आरोप ।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली ट्रांसफार्मर का आयल बीते कुछ दिन से बाहर गिरता हुआ देख इसकी सूचना बीते दो-तीन दिन पहले संबंधित विभागीय अधिकारी को स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया । सूचना मिलने के बाद भी संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं हुए । ट्रांसफार्मर की देखरेख भी करने नहीं पहुंचे लोगों का आरोप है कि यदि संबंधित अधिकारी समय रहते यदि ट्रांसफार्मर की देखरेख किए होते तो ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना घटित नहीं होती ।
रविवार की सुबह नई बस्ती के रहवासी इलाके में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गया और आग विकराल रूप ले लिया जिससे ट्रांसफार्मर के पास स्थित मोहल्ले में अपरा तफरी का माहौल हो जाने से हड़कंप मच गया । आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री की दमकल वाहन मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी घटना टल गया ।
ट्रांसफार्मर जलने से नई बस्ती इलाके की बिजली गुल हो गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment