आपसी भाईचारें के साथ ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज।

---Advertisement---

 

अशोक/मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । शनिवार को नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ईदगाह पहुंचने लगे। समय पर इमाम मोहम्मद रमजान कादरी की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी गई। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, वे नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और पर्व की रौनक में शामिल हुए। बकरीद के मौके पर कुर्बानी का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा।इस दौरान ईदगाह के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई असुविधा न हो। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।बकरीद के इस पावन पर्व पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने मुस्लिम समुदाय को बधाई दी और आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment