सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी के डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोड़वाना भवन मे आज बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की।
बैठक मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियां करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम मे मौजूद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामनिहोर यादव ने कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही जुट जाने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हाथों को मजबूती प्रदान होगी। बैठक मे जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई उनमे सेक्टर वार पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन, मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, अनुशासन और बूथ स्तर पर बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर रहा।इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव दिए और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में श्री जगदीश यादव, विरझन पनिका, कल्लन खाँ, कन्हैया लाल गोंड, प्रेमचन्द्र यादव, जगदीश गोड, गौस मुहम्मद खाँ, सुमेर सिंह, नागेन्द्र कुमार, प्रेम सागर पांडे, अजय यादव, राज कुमार यादव, हरिशंकर यादव, सदानन्द अगरिया, मान सिंह मिश्री लाला, राजेश यादव, कैलाश यादव, मंयक पटेल, राम खेलावन और कौशल्या देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकतागण मौजूद रहे।

