आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित प्रकरण में 01  वांछित अभियुक्त व 01  वांछित अभियुक्ता को अनपरा पुलिस ने किया  गिरफ्तार-*

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित प्रकरण में 01  वांछित अभियुक्त व 01  वांछित अभियुक्ता को अनपरा पुलिस ने किया  गिरफ्तार-*
*प्रकरण-* दिनांक 18.05.2025 को समय लगभग 6:00 बजे थाना अनपरा अन्तर्गत मेघा कॉलोनी में एक युवक अमित कुमार पुत्र अनिल यादव हाल पता मेघा कॉलोनी आवास संख्या D8/15 उम्र करीब 28 वर्ष, जो अपने पिता के मित्र अखिलेश मिश्रा के घर में अज्ञात कारणों से दुपट्टे से सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक के पिता अनिल यादव मिल कंपनी में CHP ऑपरेशन पद पर तैनात है और मृतक अमित उपरोक्त ऑपरेशन में ही जेई के पद पर नियुक्त था। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करा दी गयी थी किन्तु दिनांक 03.06.2025 को मृतक के पिता अनिल यादव निवासी ककुड़ी खुर्द थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त अखिलेश कुमार मिश्रा की पत्नी पूजा के द्वारा प्रेम संबंधों के कारण उसे ब्लैकमेल कर आत्महत्या हेतु प्रेरित किया गया था। तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-100/2025 धारा 108 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 05.06.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-100/2025 धारा 108 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य के आधार के पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण में दो अभियुक्तगण 01. अखिलेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामाधार मिश्रा उम्र करीब 51 वर्ष। 02. पूजा मिश्रा पत्नी अखिलेश कुमार मिश्रा उम्र करीब 33 वर्ष निवासीगण मेघा कॉलोनी डी8/15 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-*
01. अखिलेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामाधार मिश्रा निवासी मेघा कॉलोनी डी8/15 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 51 वर्ष।
02. पूजा मिश्रा पत्नी अखिलेश कुमार मिश्रा निवासिनी मेघा कॉलोनी डी8/15 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
02. राजेश सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. का0 संजय पाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04. म0का0 निधि थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment