सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के पास वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर पुत्र शंकर 28 वर्ष निवासी डुमरडीहा,कल्लू पुत्र रवि कुमार, 26 वर्ष के साथ बाइक से शादी समारोह मे शामिल होने के लिए मनबसा गांव गया था।जहां से आज सुबह वापस घर को लौटते वक्त झारो खुर्द गांव के पास बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई,
जिससे अमर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी कल्लू को इलाज के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुट गये हैं।

