दुद्धी मे बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के महिला थाना परिसर मे आज रविवार को बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सीओ प्रदीप सिंह चन्देल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक मे सीओ प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनायें।धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सदर रहीम बख्स ख़ाँ उर्फ कल्लन खां ने कहा कि बकरों की कुर्बानी और नमाज सलीके से अदा की जायेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि त्यौहार पर विजली, पानी व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये। खासकर अनियमित विद्युत आपूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल मनोज सिंह, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, मो.सैफुल्लाह एड,आदिल ख़ाँ, कलीमुल्ला ख़ाँ, राजकुमार अग्रहरी, दिलीप पांडेय एड सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment