मुस्तकीम खान/सोनभद्र,
केकराही
घोरावल थानांतर्गत विगत शनिवार को ससुराल गए एक 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद जब रविवार को शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया
।
बताते चले कि कसया गांव निवासी रवि यादव 30 वर्ष की घोरावल थाना क्षेत्र के बेमोरी तिलौली में ससुराल है। जहां पर मृतक के साले की शादी होने वाली थी,पत्नी और दो बेटों एवं अपनी शाली को बाइक पर बैठाकर मृतक रवि यादव शनिवार को घोरावल मार्केटिंग करने गया था,वापस ससुराल जाते समय देवली गांव के समीप किसी अज्ञात पिकप ने टक्कर मार दिया,जिससे रवि यादव की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई।वही उसका 04 वर्षीय बेटा और शाली का पैर फ्रैक्चर हो गया,पत्नी और 01 माह के बेटे को हल्की चोट आई है।शनिवार को पीएम नहीं हो सका,रविवार को पीएम होने के बाद जब मृतक रवि का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।परिजन,औरते दहाड़े मार मार कर बिलखती रही।जो देखता और सुनता उसी का कलेजा फट जाता,पूरा गांव गम में डूब रहा।मृतक रवि यादव ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था,बहुत ही सौम्य,हंसमुख,मिलन सार युवक था,यदि किसी को आधी रात में में वाहन की जरूरत पड़ती तो तनिक भी देर नहीं लगाता था,जिससे पूरे गांव के लोग उससे लगाव रखते थे।पत्नी के सामने पति की मौत का गम वह भूल नहीं पा रही है। रोते बेहोश हो जाती है।घायल बेटा और शाली का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज जारी है।

