अशोक मदेशिया
संवाददाता
डाला/सोनभद्र? स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाडी सोन नदी के किनारे शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गया व्यक्ति नदी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया परिजनों में मचा शोक खोजबीन जारी ।
मिली जानकारी के अनुसार डूब कर गायब रमेश यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रक्षा यादव निवासी बाड़ी गांव जो हर दिन के भांति शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे भैंस चराने नदी के तरफ गया था और सोननदी में कही डूब गया बहुत प्रयास करने के वावजूद भी नहीं मिला जिसके उपरांत इसकी सूचना चोपन पुलिस व प्रधान प्रतिनिधि दी गई परिजनों द्वारा नदी में डूबकर मरने का आसंका जताई जा रही है । वहीं सूचना पाकर मौके पहुंची डायल 112 नम्बर तत्काल पुलिस जांच में जुटी ।

