एसडीएम ने कनहर बांध के डूब क्षेत्र को खाली करने का दिया निर्देश।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। कनहर बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित 11 ग्रामों के विस्थापित परिवारों को उप जिलाधिकारी दुयी दुद्धी ने जल्द से जल्द खाली कर पुर्वर पुनर्वास कॉलोनी मे जाने का निर्देश दिया है।आपको बता दें कि इस वर्षाकाल मे कनहर बांध में लेवल 260.212 मी० तक जल भण्डारण किया जाना प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिगत बांध के डूब क्षेत्र के लेवल 265.000 मी० तक डूब क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करना अति आवश्यक है। उप जिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटित प्लाटों पर पुनर्वास कालोनी अमवार मे चले जाएं। जिन परिवारों को अभी तक प्लाट का आवंटन नहीं हुआ है, वे पुनर्वास कालोनी अमवार मे अपना प्लाट प्राप्त करते हुए डूब क्षेत्र खाली करना सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया है, क्योंकि बांध में जल भण्डारण के दौरान डूब क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को खतरा हो सकता है। इसलिए सुंदरी, भीसुर,कोरची, सुगवामान, रन्दहटोला, गोहड़ा, बरखोरहरा, अमवार, बघाडू, कुदरी, लाम्बी के सभी परिवारों को डूब क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया गया है।उप जिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों से अपील की है कि वे इस निर्देश का पालन करें और डूब क्षेत्र खाली करें। यदि कोई परिवार इस निर्देश का पालन नहीं करता है, तो उसे होने वाले किसी भी नुकसान/हानि के लिए स्वयं उत्तरदायी होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment