सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मल्देवा गांव मे आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 7 वर्षीय बालक अमन पुत्र श्याम बिहारी की विद्युत करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। प्राप्त जनकारी के अनुसार 7 वर्षीय बालक अमन गांव के बच्चों के साथ घर से कुछ दूर खेल रहा था।
बताया जाता है खेलते समय अमन विद्युत सपोर्टिंग वायर की चपेट मे आ गया। जिससे उसे तेज झटका लगा और वह गिर गया।आनन फानन मे ग्रामीणों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल और परिवार की मदद से बालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

