अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे बीजेपी कार्यकर्त्ता सहित प्रबुद्धजनों ने भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाला। आपरेशन सिंदूर द्वारा भारतीय सेना के शौर्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग एवं प्रबुद्धजनों ने भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे व हाथों में तिरंगा लिये अनपरा का भ्रमण किया।
बीजेपी नेता के सी जैन के नेतृत्व मे निकली यात्रा मे उन्होने कहा कि हमारे भारतीय सेना के जवानो ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी संगठनों को बर्बाद कर दिया। सेना के शौर्य के सम्मान करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने कहा कि हर भारतीय को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा चौरसिया ने किया। इस तिरंगा शोभायात्रा मे जगदीश बैसवार, अनिल सिंह गौतम, गोपाल गुप्ता,प्रभाशंकर मिश्रा,मनीष श्रीवास्तव,कृष्णा सिंह,दिलीप गुप्ता,धर्मेद्र गुप्ता,अशोक केसरी,धर्मेन्द्र सिंह,सहजाद अली,अजित सिंह,सतीश सिंह,विकास जायसवाल,बबलु जायसवाल, शैलेस भारती,राकेश बैसवार सहित समस्त प्रबुद्ध जन लोग मौजूद रहे।

