सेराजुल हुंदा
दुद्धी / सोनभद्र। प्रगति फाउनडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने कुछ दिनों पुर्व आम जनमानस सहित अपनी टीम के सदस्यों से विशेष रूप से अपील किया था कि आप सभी लोग खास मौके पर रक्तदान कर ब्लड की कमी से जूझ रहे मरीजों को नयी जिंदगी देकर पुण्य के भागीदारी बने। उनके इसी अपील पर दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस टीम और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य मधुसूदन सोनी ने आज एक गर्भवती महिला जो ब्लड की कमी से जूझ रही थी, समय पर पहुंच कर उसे अपना रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया ।
आपको मालूम रहे की मधुसूदन सोनी का कस्बे मे, “मां गायत्री ज्वेलर्स” के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। मधुसूदन सोनी एक दिव्यांग है, लेकिन दिव्यांग होते हुए भी उन्होने आज अपने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की जिसके लिए प्रगति फाउन्डेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि के साथ मिलकर एक गर्भवती महिला को रक्तदान कर अपने जन्मदिन को खास बनाया ।उनके इस कार्य पर दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस की पूरी टीम ने अपनी तरफ से मधुसूदन सोनी को जन्मदिन की बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

