अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
चोपन/ सोनभद्र । सोमवार को दोपहर में जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला पचपेड़िया में दो बाइकसवारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक अच्छे पुत्र गोरालाल अपने बाइक से जुगैल से भरहरी जा रहा था जैसे ही वह पचपेड़िया पहुंचा तो सामने से संतोष खरवार पुत्र रघुबीर अपनी बाइक से आ रहा था दोनों में जोरदार टक्कर हो गई जिसके बाद अच्छे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई वहीं घायल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया|

