संदिग्ध परिस्थिति मे युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच मे जुटी पुलिस।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निमियाडीह गांव मे एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी घर पर अकेली थी और घर के परिजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि शब्बो खातून पुत्री स्वर्गीय जफरुद्दीन 18 वर्ष दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी पीएम हाउस मे भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मृतिका अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने चाचा मुजफ्फर अंसारी के यहां रहती थी । प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment