चेयरमैन ने सड़क और नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में आज बहुप्रतीक्षित सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने नारियल फोड़कर इस कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और समुचित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि वार्ड की सुंदरता भी बेहतर होगा।आगे कहा कि यह निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाएगा, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह और संतोष देखने को मिला। वार्ड-वासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। उन्होंने आशा जताई कि इसी प्रकार अन्य जरूरी विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत की ओर से पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस मौके पर जीतू सिंह, अशोक सिंघल, रंजीत सिंह, मनोज चौबे, सभासद सुशील साहनी, लिपिक अंकित पांडेय, रामनरेश चौधरी, अभिषेक दुबे, विकास चौबे, राधारमण पांडेय, मंसूर आलम, जितेंद्र पासवान, रोहित तिवारी, दीपू साहनी, सुल्तान कुरैशी, निशांत सिंघल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment