अनपरा सोनभद्र l प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत में शामिल अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भरस्टाचार और मनमानी से जनता मे जहाँ भारी आक्रोश व्याप्त वही महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाए गए बैनर पोस्टर अनपरा नगर पंचायत द्वारा फाड़ने से आक्रोशित लोगो ने बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महावीर चौक अनपरा बाजार से पद यात्रा निकाल पंचायत कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया तथा तीन दिन मे बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है l
वक्ताओ ने कहा कि नगर पंचायत अनपरा मे करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन के जांच रिपोर्ट में भी हो चुकी है अनपरा नगर पंचायत में भर्ती घोटाला,डीजल घोटाला,जेम पोर्टल पर सामग्री खरीद घोटाला, टेंडर प्रक्रिया में मनमानी व भारी अनियमिता, साफ सफाई के नाम पर ब्लीचिंग-चूना घोटाला, व पेयजल घोटाला सहित सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना आम बात है l जिसकी जांच ईओ डब्लू से कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये l साथ ही ईओ अपर्णा मिश्रा को ज्ञापन सौंप बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई करे नहीं तो महापुरुषों के सम्मान मे अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा l इस दौरान अनुभव विहीन ईओ हटाओ अनपरा नगर पंचायत बचाओ, महापुरुषों के सम्मान मे क्षत्रिय समाज मैदान आदि नारे लगाए गए l इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह, अनुपम जायसवाल,कृष्णा सिंह, आर पी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आकाश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, निखिल गट्टानी, सुरेंद्र सिंह परमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनपरा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा मय टीम मौजूद रहे l
महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाए गए बैनर पोस्टर अनपरा नगर पंचायत द्वारा फाड़ने से जनता में आक्रोश
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, May 14, 2025 12:23 PM
---Advertisement---

