बाइक सवार ने दो पैदल राहगिरों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,चोपन/सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर प्रीत नगर स्थित यादव होटल के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो पैदल जा रहे राहगिरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मेंद्र पुत्र राम सुमेर चोपन गांव एवं दिनेश पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निवासी गड़ईडिह चोपन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के समय वहां से गुजर रहे भाजपा के जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सुचना दे दी गई |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now