*संत जोसेफ़ के अर्पित कुमार 93.4% 12वीं में स्कूल टॉपर*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षाफल में एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल के अर्पित कुमार ने 93.4% अंक अर्जित कर 12वीं में टॉप किया तो चिन्मयी ने 92.6% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर कब्जा किया, वहीं मो0 यासिर खालिक ने 92% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होनहार छात्र अपनी प्रतिभा व अथक परिश्रम के द्वारा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल स्वयं का अपितु अन्य छात्रों के लिए भी ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रथम तीन रैंक हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनकी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ बच्चों की लगन को दिया। 96 छात्रों में से कुल 7 छात्रों ने 90% या अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिक्षकों सहित सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment