जुगैल पुलिस ने 10 वर्ष के लड़के की चाकू से हत्या करने वाली अभियुक्ता (सौतेली माँ) को किया गया गिरफ्तार-

---Advertisement---


अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। दिनांक 10.05.2025 को समय लगभग 06.45 बजे थाना जुगैल पर सूचना मिली कि दिनांक 09./10.05.2025 की रात्रि में थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुगैल खास में कप्तान पुत्र हीरामणि खरवार निवासी जुगैल खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 10 वर्ष की खेत में चाकू से हत्या कर दी गयी है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जुगैल द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो पता चला कि कप्तान पुत्र हीरामणि खरवार अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में गया था उसके उपरान्त प्रात: उसका शव खेत में मिला है। लड़के की अपनी सगी मां नहीं है, सौतेली मां सोनमति है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी थी, तथा थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा- 103(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व आज दिनांक-13.05.2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रातः 07.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्ता सोनमती पत्नी हीरामणि खरवार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
1. सोनमती पत्नी हीरामणि खरवार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्ता (सौतेली मां) सोनमती की पिछले वर्ष जुलाई में ही शादी हुई थी, जब पति-पत्नी एक साथ सोते थे, तो मृतक बालक अक्सर कमरे में आ जाता था और वहीं लेट जाता था, जिससे अभियुक्ता को काफी नाराजगी रहती थी, यही क्रोध संचित होते होते नासूर हो गया और अभियुक्ता ने मौका पाकर गांव में शादी वाले दिन सुनशान स्थान पर बालक को ले जाकर अपने घर में इस्तेमाल किए जा रहे सब्जी वाले चाकू से कई वार कर हत्या कर दिया और चाकू घटनास्थल पर ही तोड़कर फेंक दी थी जो घटना के दिन ही मौके से बरामद हुआ था।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 प्रणय प्रसून थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 श्रवण यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 दीपक कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. म0का0 अनिता, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment