सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोकला बाजार के पास शादी समारोह से वापस लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलास के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार मे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के वार्ड नंबर 6 मे बारात से शामिल होकर घर को वापस लौट रहे बाराती की कार देर रात्रि लगभग 1:30 बजे झारोकला बाजार के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जोरदार टक्कर के बाद तेज धड़ाम की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद कार मे फंसे लोगों को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया।
जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने विशाल जायसवाल उम्र लगभग 29 वर्ष ग्राम पिंडारी बलरामपुर छत्तीसगढ़ को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य घायल विजय एवं उज्जवल कुमार जायसवाल उम्र 35 वर्ष पुत्र शिवहोरी को रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद एक घायल को लोगों ने निजी वाहन से हिंडालको ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा मृतक विशाल जयसवाल उम्र 29 वर्ष पुत्र दीपचंद जायसवाल निवासी पिंडरी बलरामपुर छत्तीसगढ़ के मौत की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु मर्चरी हाउस भेजकर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है।

