सुसराल में बेटी की संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत मामले में पिता में एसडीपीओ को तहरीर सौप कर न्याय की गुहार लगाई है!

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
अनिल जायसवाल
सवाददाता

थाना चोपन के मालो घाट क्षेत्र निवासी त्रिभुवन राम भास्कर पुत्र रामधारी ने अपनी विवाहिता पुत्री शिवांगी भास्कर (24) की ससुराल में संदिग्ध परिस्थित में बीते 2 मई की देर रात मौत हो गयी थी । मामले में मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीपीओ) को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी शिवांगी भास्कर की हत्या दहेज लोभियों ने कर दी है ।

घटना के सम्बंध उन्होंने बताया कि रात्रि 10:00 से 11:00 घटना की सूचना मिला । जिसके बाद वह परिजनों के साथ भोर 3:00 बजे मौके पर पहुंचा तो देखा की पुत्री शिवांगी भास्कर के शव को बेड पर लेटा कर कपड़े से ढका हुआ था । कपड़ा उठाकर देखा तो शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान एवं गले में कटे का निशान मिला। पूछने पर समधी द्वारा बताया गया कि दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी हुई थी, दरवाजा तोड़कर फांसी से उत्तारा गया है। इस पर प्रार्थी को संदेह और गहरा गया कि फांसी के फंदे से उतार देना डाक्टर को न दिखाना स्थानीय पुलिस को सूचना न देना प्रार्थी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया।

प्रार्थी के समधी लालचंद द्वारा यह भी कहा गया कि छोड़िए सब पुलिस थाना जो होना था हो गया, कोई लफड़ा मत करिए दिनांक 03/05/2025 को पोस्टमार्टम करने के उपरांत चटका बस्ती स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से स्पष्ट है दहेज उत्पीड़न से मेरी बेटी शिवांगी भास्कर (24) वर्ष की प्रताड़ना कर हत्या की गई है । पीड़ित पिता ने नामदज दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment