शक्तिनगर अनपरा राज्यमार्ग पर कोयला व राख परिवहन प्रदूषण से लोगों का जीना हुआ दुश्वार

---Advertisement---

अनपरा/ सोनभद्र*। शक्तिनगर अनपरा राज्यमार्ग पर कोयला व राख परिवहन में नियमो को दरकिनार करने से क्षेत्रवासी प्रदूषण से बेहाल हो रहे है। शक्तिनगर औडी मुख्यमार्ग पे रेहटा, ककरी, वारफाल, रेणुसागर,अनपरा मोड तक मार्ग पर चलना हो गया है दुभर ओवरलोड राख एवं कोयला परिवहन कई किलोमीटर तक प्रदूषण का कारक बने हुए है। मुख्यमार्ग पे रेहटा मोड से अनपरा तक सडक के किनारे पटरीयों पर जमे धूल पर वाहनो के टायर जाते हि धूल का गुब्बार उडने लगता हैै। क्षेत्र मे बिते दिन बारिश हो जाने से पटरीयों पर जमे धूल किचड हो गया जो वाहनो के चक्के से मुख्यमार्ग पर फैल गया किचड सूखने के बाद प्रदूषण का मूल कारक यह भी है। यहा स्थानीय खदानो से निकलने वाले कोयला एवं विद्युत परियोजनाओ से उत्सर्जित राख के परिवहन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कई दिशा निर्देश जारी किए है लेकिन जमीनी स्तर पर नियमो का कोई पालन नही हो रहा है क्षेत्र के परिवहनकर्ताओ अपने हिसाब से चलवा रहे ट्रक एनजीटी के आदेशानुसार ट्रक त्रिपाल से ढका होना चाहीए लेकिन जमीनी स्तर पर ट्रक के उपर त्रिपाल देखने को मिलता है लेकिन त्रिपाल चारोतरफा फटा रहता है जिससे चलते ट्रक से कोयला व राख पूरे हाईवे पर गिरते जाता है। ट्रक से गिरने वाला कोयला दुर्घटना का भी मुख्य कारण है बुधवार को शांम 4 बजे ककरी महाप्रबंधक कार्यालय के पास एक ट्रेलर से पास लेने के दौरान कार के उपर ट्रेलर से बडा साईज का कोयला गिर पडा कार सवार किसी को कुछ नही हुआ कार साइड से थोडा क्षतिग्रस्त हो गई
राज्यमार्ग पे गिरते हुए कोयले के टुकडे व राख व उड रहे धूल रहवासीयो के जनजिवन को बेहाल के साथ शक्तिनगर अनपरा राज्यमार्ग पर दोपहिए वाहन, हाईवे किनारे बसे दुकानदार एवं राहगीरो सभी प्रदूषण से बेहाल है सांस लेना दुभर हो गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment