अशोक/मद्धेशिया
सवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। जनपद के ओबरा बी तापीय परियोजना में बृहस्पतिवार की सुबह परियोजना के स्विच यार्ड में लगे दो इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं-धुआं दिखाई देने लगा। यह दोनों इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर 10 और 11 संख्या इकाई के बताए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों में आग लगने के कारण ओबरा तापीय परियोजना की 10वीं और 11वीं इकाई भी ट्रिप हो गई है, जिससे परियोजना का बिजली उत्पादन डगमगा गया। इससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। दोनों ट्रांसफार्मरों में एक साथ आग लगने से तापीय परियोजना में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के दमकल दस्ते व आधे दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। इस घटना से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा स्थिति पर नजर रख,आग के कारणों की जांच का आदेश दे दिया गया है कि आग कैसे लगी ।
ओबरा बी तापीय परियोजना में बृहस्पतिवार की सुबहपरियोजना के स्विच यार्ड में लगे दो इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, May 8, 2025 9:19 AM
---Advertisement---

