अनपरा सोनभद्र l रेणुसागर चौकी प्रभारी ने विगत दिनों परासी गांव निवासी कक्षा दस की लापता नाबालिग छात्रा को राजस्थान से बरामद कर न्यायालय मे पेश किया l पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा महिला अपराध व महिलाओं के प्रति न्याय, उनकी सुरक्षा और बरामदगी के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के पालन में थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 41/25 धारा 137(2) बीएनएस मे नाबालिग पीड़िता को राजस्थान से विवेचक राजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बता दे कि परासी गांव पोखरा निवासिनी एक विधवा अपने बाल बच्चों के साथ रहती हैं। उनकी नाबालिग पुत्री 18 जनवरी को घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई जहाँ से बिना बताए किसी कारण बस कही चली गई थी। परिजनों की सूचना पर थाना अनपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचक राजेश सिंह द्वारा रिश्तेदार व आसपास सहित तमाम पूछताछ के बाद मोबाइल को सर्विलांस में लिए जाने पर उसकी लोकेशन राजस्थान मिली जहां से उसकी सकुशल बरामदगी कर न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया । लड़की ने अपने बयान में किसी तरह के अपराध से इनकार किया। विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है। लापता पुत्री के मिलने पर परिजनों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं था l परिजनों ने रेणुसागर चौकी इंचार्ज का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे l
लापता नाबालिग छात्रा को राजस्थान से बरामद कर अनपरा पुलिस ने न्यायालय मे पेश किया l
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, May 6, 2025 1:29 PM
---Advertisement---

