चेयरमैन कमलेश मोहन ने नोवा हॉस्पिटल दुद्धी मे ऑर्थो सेंटर का किया उद्धघाटन ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के द्वारा नोवा हॉस्पिटल दुद्धी मे आज सोमवार को ऑर्थो सेंटर हड्डी रोग विशेषज् विभाग का फीता काट कर उद्घाटन किया l आपको बता दें की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक सिंह हफ्ते में 5 दिन सोमवार से लेकर शुक्रवार तक हड्डी रोग से संबंधित मरीजों का उपचार और ऑपरेशन करेंगेl हड्डी रोग से संबंधित उपचार के लिए यहां पर ऐसा पहला अस्पताल होगा पूरा और बेहतर इलाज किया जाएगाl अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी चार दिन फ्री चेकअप कैंप का आयोजन होने वाला है जिसमें हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों का तथा जनरल सर्जरी फ्री ओपीडी परामर्श इस कैंप के माध्यम से ले सकते है l डॉ० मिथलेश कुमार ने बताया कि 6 मई मंगलवार, 7 मई बुधवार, 8 मई गुरुवार व 11 मई रविवार को नोवा हॉस्पिटल में फ्री चेकअप कैंप लग रहा है जिसमें हड्डी रोग एवं जर्नल सर्जरी के डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, एमएस (आर्थो), डॉक्टर पी० सिंह एमएस (जनरल सर्जन) के द्वारा चेकअप किया जाएगा । इस कैंप के माध्यम से लोग अपना चेकअप फ्री में करा सकते हैl उद्घाटन के अवसर पर डॉ संजय कुमार डॉ विनय कुमार डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया डॉ गौरव सिंह दिनेश कुमार सुरेंद्र गुप्त बालकृष्ण जायसवाल जगदंबा जौहरी राखी जायसवाल सहित काफी संख्या मे नगरवासी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment