दुद्धी मे विशाल रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी के पवित्र धरती पर लगातार दूसरी बार विशाल रुप से रक्तदान शिविर व अंतरराष्ट्रीय रक्तक्रांति वीर सम्मान समारोह का आयोजन तहसील परिसर के रामलीला मंच पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से रक्तदान करने मे यहाँ के लोग परहेज करते हैं। इस तरह का आयोजन एक पिछड़े इलाके मे किया गया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। रक्तदान कार्यक्रम मे हमारी उपस्थिति जरूर होती है। रक्त कहीं फैक्ट्री या दुकान पर नहीं मिलता शरीर से बनता है। इसलिए रक्तदान करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड , रविन्द्र जायसवाल ने कहा की देश के अलग-अलग राज्यों से आये सभी रक्तबीरों ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी को जागरूक करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया। कार्यक्रम के पूर्व भूटान, नेपाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़ ,झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश लखनऊ उन्नाव साहित अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने भव्य रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर नाचते झूमते रक्तदान करने का अपील किया। तहसील परिसर मे रक्तबीरों ने दुद्धी ब्लड सेंटर को आठ यूनिट राबर्ट्सगंज ब्लड सेंटर को 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं दुद्धी ब्लड डोनेट ग्रुप के संस्थापक
विकास अग्रहरी ने आभार प्रकट कर कहा कि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति द्वारा पिछले साल पहली बार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस वर्ष भी स्थानीय नगर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरी, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, इसहाक ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे। दुद्धी मे ब्लड डोनेट के दौरान डॉ वरुणा निधि ने स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ डोनेट कार्यक्रम में जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस दौरान ब्लड डोनेट कार्यक्रम में शिवकांत त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पटेल, सुमित कुमार, निरंजन यादव, संतोष गुप्ता, कौसर खान, अंकित मौर्य, शुभम जायसवाल, अभय कुमार, काजल शिखा, अजीत कुमार, नीतू, प्रतिभा देवी, आरती गुप्ता, सोनू जायसवाल, सौम्या तिवारी, मनीषा, शुभम आदि लोगों ने रक्तदान करके कार्यक्रम को सफल बनाया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment