अशोक मदेशिय
संवाददाता
डाला सोनभद्र- कोटा ग्राम पंचायत कोटा खास के निवासी निर्भय चौधरी पुत्र स्व० सोमारू ने ज्ञापन की फोटो कापी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में स्थित बिल्ली रेलवे स्टेशन से सटे हुए बी०सी०एस० इन्टरप्राइजेज पार्टनर चन्द्रभूषण गुप्ता व शफीक अहमद निवासी ओबरा के नाम से कुल रकबा 4.85 एकड़ में पत्थर खनन किया जा है जिसमें बिल्ली स्टेशन (BXLL) कठमरी NSG-6 जोन BCR/East Central डिविजन धनबाद
खनन पट्टा रेलवे स्टेशन बिल्ली जक्शन के पास रेलवे ओभरब्रिज से सटा है। और रेलवे स्टेशन की सम्पत्ति, भवन, यात्री विश्राम इत्यादि निर्मित जो खनन पट्टा में अत्याधिक विस्फोटक का प्रयोग कर अवैध खनन कार्य अनवरत करते चले आ रहे है।
जिसके कारण रेलवे स्टेशन के भवन में दरार कई जगह से आ गयी है।था उन भवन जर्जर स्थिति में हो गया है। किसी भी समय धराशायी हो सकता है जिसमें आम जनमानस का जानमाल की क्षति होने सम्भावना बढ़ गई है जिनको लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचना दिया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है
उक्त खदान आये दिन अत्याधिक गहरी व खतरनाक होती जा रही है उक्त खदान से करोड़ों लीटर पानी अवैध रूपसे 12 से 15 समरसेबुल लगाकर पानी को बहाया जा रहा है
जिसको लेकर शिकायत के रूप में अश्विनी वैष्णव केन्द्रीय,एव कैबिनेट रेल मंत्री, रेल भवन, नई दिल्ली, भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन के रूप में एक प्रतक भेजा हूं।
ताकि समय रहते सरकारी संपत्ति का क्षति होने से बच सकें।
बिल्ली-मारकुंडी में अवैध खनन जोरों से,खनन विभाग मौंंन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, May 4, 2025 3:52 PM
---Advertisement---

