सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया । जिसमे विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 49 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे तीन मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े़ शेष जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह मे गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमे अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम निखिल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

