नीरज कनौजिया अध्यक्ष व संतोष कुमार महामंत्री निर्वाचित ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव आज शुक्रवार को संपन्न हुआ , जिसमें शिक्षक नीरज कनौजिया अध्यक्ष एवं संतोष कुमार महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुए । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के समीप स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर मे काफी गहमा गहमी के बीच पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ दुद्धी का ब्लॉक स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ| जिसमे अध्यक्ष पद पर नीरज कनौजिया ,महामंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश बिंद ने जीत हासिल की | चुनाव अधिकारियों द्वारा इनके चुने की घोषणा करते ही समर्थकों ने इन्हें फूल मालाओं से लाद कर जीत की बधाइयां दी| शेष अन्य पदों पर विभिन्न पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ| आपको मालूम रहे कि दोपहर 1.30 बजे शुरू हुआ मतदान 3.30 बजे तक चला , इसके उपरान्त मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई ,मतगणना के उपरान्त शिक्षक नीरज कनौजिया ने 87 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी शैलेश मोहन को 16 मतों से हराकर विजय हासिल की ,शैलेश मोहन को 71 मत प्राप्त हुए ,वहीं महामंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह 101 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी देव नारायण कुशवाहा को 44 मतों से हराकर विजय हासिल की ,श्री कुशवाहा को 57 मत मिले|कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश बिंद ने 89 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी मो0 आजम को 24 मतों हराकर विजय हासिल की,श्री आजम को 65 मत मिले| इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमे उपाध्यक्ष के 7 पदों पर माधुरी पांडेय को महिला उपाध्यक्ष , रीता कनौजिया को महिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति,ऋषि नारायण ,गीता चौबे ,राकेश सोनवाल ,मनोज कुमार ,राम जनम सिंह का निर्विरोध चयन हुआ | प्रवक्ता पद पर रामसूरत ,लेखाकार के पद पर गुलाम जिलानी ,आय व्यय निरीक्षक पद पर मनीष मौर्या का निर्विरोध चयन हुआ| चुनाव अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ,पुष्पेंद्र विमल व विनोद मिश्रा ने चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराया| इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी , मंडल अध्यक्ष रवि भूषण पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment