*गरीब के झोपड़ी में लगी आग स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पाया काबु।*

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुनगा टोला स्थित भठवा नहर पुलिया के समीप शुक्रवार दोपहर के पश्चात लगभग 3 बजे गरीब परिवार रंगलाल की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से धु धु कर चलने लगा था।जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के होने पर तत्काल अपने अपने स्थर से नहर नल कुप घरो के पानी से सभी लोगों के सहयोग से आग पर काबु पा लिया गया लेकिन कुछ आग की लपटो से गरीब की झोपड़ी के साथ आंशिक रुप से पड़ोस के रामसुरत चाय नाश्ते की झोपड़ी भी जल गई।
उक्त सम्बंध में लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी तपन में कुछ नशेड़ी लोग नशे के साथ साथ बीड़ी सिगरेट पी कर फेक देने से आग लगने की आंशका जताया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment