तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दंपति सहित बालक हुआ घायल ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय क़स्बा दुद्धी मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्ता गोदाम के पास आज गुरुवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दंपति सहित बाइक पर साथ मे बैठा छोटा बालक घायल हो गया । तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया ।
बताया जाता है कि रामलखन गुप्ता 50 पुत्र गुलाबचंद , निवासी म्योरपुर अपनी पत्नी बचिया देवी 45 व 10 वर्षीय नाती हरिओम पुत्र राजेश गुप्ता निवासी तुमिया , बाइक से कचनरवा से म्योरपुर के लिए निकले थे कि दुद्धी जाबर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया ।इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेजा गया , जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा ईलाज जारी है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment