पैंर में फ्रैक्चर के बावजूद शिक्षक ने छात्रा को किया एक घंटे खड़ा, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
सवाददाता
चोपन/सोनभद्र। चोपन नगर में स्थित गुरुद्वारा इंटर कालेज में एक शिक्षक की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। कक्षा आठवीं की छात्रा स्कूल आते समय पहाड़ी रास्ते पर साइकिल से गिर गई। चोट के बावजूद वह पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए स्कूल पहुंची। गणित की कक्षा में शिक्षक ने होमवर्क न करने पर छात्रा को सजा के तौर पर खड़े होने को कहा।
छात्रा ने चोट की वजह से खड़े न हो पाने की बात कही। लेकिन शिक्षक ने इसे बहाना मानते हुए पूरी घंटी उसे खड़ा रहने को मजबूर किया। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। एक्स रे में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और प्लास्टर करना पड़ा।
छात्रा के चाचा अनिरुद्ध सिंह ने जब संबंधित शिक्षक से फोन पर बात की तो उन्होंने अमर्यादित व्यवहार किया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चोपन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। छात्रा बघनारी गांव की रहने वाली है।
स्थित गुरुद्वारा इंटर कालेज में एक शिक्षक की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। कक्षा आठवीं की छात्रा स्कूल आते समय पहाड़ी रास्ते पर साइकिल से गिर गई। चोट के बावजूद वह पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए स्कूल पहुंची। गणित की कक्षा में शिक्षक ने होमवर्क न करने पर छात्रा को सजा के तौर पर खड़े होने को कहा।
छात्रा ने चोट की वजह से खड़े न हो पाने की बात कही। लेकिन शिक्षक ने इसे बहाना मानते हुए पूरी घंटी उसे खड़ा रहने को मजबूर किया। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। एक्स रे में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और प्लास्टर करना पड़ा।
छात्रा के चाचा अनिरुद्ध सिंह ने जब संबंधित शिक्षक से फोन पर बात की तो उन्होंने अमर्यादित व्यवहार किया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चोपन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। छात्रा बघनारी गांव की रहने वाली है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now