अशोक मदेशिया
संवाददाता
इन दिनों चोपन बस स्टैंड पर तीन के लाइन में राबर्टसगंज जाने के लिए आटो लगाकर सवारी बैठाते है रोडवेज या प्राइवेट बस खड़ा करने के लिए जगह नहीं रहता हैं जिसके कारण ऐ बस वाले बीच सड़क खड़ा करके सवारी उतारते चढ़ाते हैं जिससे कभी अनहोनी दुर्घटना हो सकता हैं। किसी दुकानदार के मना करनै पर आटो वाले झगड़ा करनै पर आमदा रहते हैं और कहते हैं हम भी रोड-टैक्स देते हैं कहां जाएं।
बिगड़ वर्षों पहले हुए अनहोनी दुर्घटना को भुला नहीं जा सकता है जिसमें तीन निरीह लोगों की जान गई थी सभी चोपन के निवासी थें। रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल हुआ था और बस कई गाड़ियो को मारते हुए दूकान में घुस गयी थी।
स्थानीय ट्रैफिक विभाग लोकल पुलिस समय रहते ध्यान नहीं देती है वह दिन दूर नहीं है कि कोई अनहोनी दुर्घटना घट जाए उस समय कागजी खानापूर्ती तो लिखा पढ़ी करके खत्म हो जाएगा लेकिन जो जाने जाएगी उसकी भरपाई नहीं हो पाएगा।
* चोपन में कुल कितने टैम्पो स्टैंड
* कुल चार स्टैंड कोई वैध नहीं हैं
* एक सिंदुरया मार्ग पर
* दो बस स्टैंड के पास
* एक फ्लाई ओवर पर

