सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत घाघर बैराज के समीप रेलवे ट्रैक पोल नम्बर 153/25/27 के पास सोमवार सुबह चरवाहों व्दारा एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखे जाने पर आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।मौके पर पहुचे आर पी एफ रेलवे पुलिस व गुरमा चौकी प्रभारी समेत ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने सुबह से 11 बजे तक शव की शिनाख्त में जुटी रही लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

