अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग पर टोल प्लाजा के पास ट्रक में भीषण आग लग गई। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर हुंचती तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मालोघाट क्षेत्र के टोल प्लाजा के करीब बीती देर रात एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई।
आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल मच गया। ड्राइवर ने वहां के केबिन से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक धू धू कर जलती रही। वहां के आसपास लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई कुछ देर के लिए मार्ग अवरुध्द हो गया।
मौके पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक वाहन जलकर खाक हो चुका था। ड्राइवर ने बताया कि वह डाला से ट्रक में गिट्टी लोड करके रेनूकूट की तरफ निकला था। इसी बीच गाड़ी में आग लग गई।

