हिन्डाल्को रेनुसागर ने लगाया विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र।हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड
आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत अनपरा गांव में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।जिसमे सैकड़ो मरीजों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराया।
चिकित्सा शिविर के दौरान हिंडालको रेनुसागर चिकित्सालय, चिकित्स्कों की टीम डॉक्टर मनोज कुमार फिजीशियन,बच्चों के डॉक्टर श्याम सुंदर के अलावा दन्त चिकित्सक राजेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न रोगों के समस्याओं के आधार पर उपस्थित रोगियों को परामर्श के उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण की गयी। स्वास्थ्य शिविर में 143 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त उपस्थित मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर ग्रामीण विकाश विभाग प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने आये हुये मरीजो एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार जताया।
गौरतलब है कि हिंडालको रेनुसागर सीएसआर के तहत दूरस्थ स्थानों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में राजनाथ यादव,महेंद्र,रमेश कुमार ,आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर नगर पंचायत अनपरा के सभासद अंगद सिंह एवं अजीत सिंह मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment