आंगनबाड़ी कार्यकत्रिय़ों ने सीडीओ का चार्ज देख रहे अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप,जांच का भविष्य

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि सीडीपीओ रामचंद्र ने अपने कुछ चहेती आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों क़ो कई-कई सेंटरों का प्रभार दे रखा है और एक सिण्डिकेट बनाकर इन्हीं के माध्यम से वह अन्य कार्यकर्तियों पर दबाव बनाकर अवैध धन वसूली करवाते हैं साथ ही कार्यालय क़ो ही शराब-खाना बनाने का गंभीर आरोप भी लगाया है। यहीं नहीं यदि कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पैसा नहीं देती है तो उसके सेंटर की लगातार जाँच कर उसे परेशान किया जाता है। कार्यकर्तियों ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व ही गलत काम करने से मना करने पर सीडीपीओ ने एक सुपर- वाइजर क़ो इतनी बुरी तरह से डांटा कि उसका बीपी बढ़ गया और वह चक्कर खाकर सड़क पर ही गिर पड़ी जिसे बाद में अन्य लोगों ने उठाकर सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सुपरवाइजर और अधिकारियों ने अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी।
पुरे मामले की राज्यमंत्री से की शिकायत-कार्यकत्रियों ने महिला आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राज्यमंत्री संजीव गोंड़ से शिकायत किया है। इसमें सुपरवाइजर और सीडीपीओ पर अवैध वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
वहीं राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री को पत्र लिखकर जांच और उचित कार्यवाही की मांग की है। मंत्री का कहना है कि योगी सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करती है, कार्यकत्रियों के आरोप गंभीर है और अगर यह सही साबित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment