मधुपुर में एक्सीडेंट हुए घायल व्यक्ति का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मृत्यु*

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा थाना अंतर्गत पगिया निवासी मुबारक अली पुत्र जउव्वाद अली जो आमडीह निवासी ब्रह्मानंद मौर्य के यहां 2 सालों से हार्वेस्टर ड्राइवरी का काम करते थे जो 21/4 /2025 दिन सोमवार को हार्वेस्टर का कुछ सामान लेने के लिए आशुतोष कुमार पुत्र ब्रह्मानंद के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज सुबह 7:00 बजे निकले थे जैसे ही मधुपुर पुरानी सब्जी मंडी के पास पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति कर एस क्रॉस Scross UP 60 AS 4849 पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मुबारक अली पुत्र जउव्वाद अली और आशुतोष कुमार पुत्र ब्रह्मानंद बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां मुबारक अली का इलाज के दौरान 23/4/2025दिन बुधवार को दोपहर 1:00बजे मृत्यु हो गई बताते चलें की मुबारक अली निहायत थी एक निर्धन परिवार से बिलॉन्ग करते हैं जिनके तीन छोटे-छोटे बच्चे पत्नि और माता-पिता जो पिता हमेशा बीमार रहते हैं यही उनके लिए सहारा थे उनके पालन पोषण का पूरा बोझ मुबारक अली के कांधों पर था अब कैसे इनका परिवार चलेगा लोग उसको लेकर के काफी चिंतित नजर आ रहे हैं अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और किस तरह से उनके परिवार का सहयोग कराती है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment