सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट किया । नगर के मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या मे नगरवासियों ने इकट्ठा होकर आतंकवादीयों का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
तहसील तिराहे पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं व काफी संख्यामें नगरवासियों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन कर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।
भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) मे निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। यह हमला न केवल मानवता के मूल्यों को चुनौती देता है, बल्कि भारत की शांति, एकता और धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा प्रहार है। कहा कि पाकिस्तान की इस घटना मे संभावित संलिप्तता अत्यंत निंदनीय है।इस हमले मे शहीद हुए हिंदू परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
कहा कि यह समय है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त और निर्णायक स्वर में खड़ा हो। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कुचल देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी भारत या हिंदू परिवारों को निशाना न बना पाए। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों मे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू ,रामेश्वर राय ,सुरेन्द्र अग्रहरि , मल्देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ,दिलीप पांडे ,सुमित सोनी ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,धीरज जायसवाल ,मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

