एडमिन चैंपियन की टीम ने 4 विकेट से फॉयर एन्ड सेप्टी टीम को पराजित कर अपनी जीत पक्की की

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र।हिंडालको रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर एवं फोनिक्स क्लब रेनुसागर के संयुक्त तत्वाधान में आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज के ग्राउण्ड में मंगलवार की देर शाम सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप की एक तरफा मुकाबले में एडमिन चैंपियन की टीम ने कप्तान प्रणव सोनी के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये 4 विकेट से फॉयर एन्ड सेप्टी को पराजित कर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया ।
गौरतलब है कि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता चल रहा है जिसमें कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया है।बताते चले कि सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप क्रिकेट मैच का मुकावला एडमिन चैंपियन टीम एवं फॉयर एन्ड सेप्टी के बीच में था।फॉयर एन्ड सेप्टी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया ।फॉयर एन्ड सेप्टी की टीम ने कप्तान दिलीप कुमार के नेतृत्व में निर्धारित 10 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुये बलवंत के शानदार 3 चौके की मदद से 15 रन , संदीप के 2 चौके की मदद से 13 रनो के वदौलत टीम का स्कोर 6 विकेट खोकर 62 रन का जीत का लक्ष्य दिया।एडमिन चैंपियन की टीम के कप्तान प्रणव सोनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुये महत्वपूर्ण 2 विकेट लिये वही नवींद्र पाठक तथा अभिषेक ने अपने टीम के लिए एक -एक विकेट चटकाये।एक तरफा मैच के जबाब में खेलने उतरी एडमिन चैम्पियन टीम के कप्तान प्रणव सोनी के नेतृत्व टीम के सलामी बल्लेबाज विपिन यादव ने 6 चौके की मदद से अपने टीम के लिये 32 रन जोड़े वही सुमित के 9 रन अभिशेक के 8 रन के वदौलत टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 63 रन बनाकर लक्ष्य को पूरा किया।इस तरह एडमिन चैंपियन की टीम ने 4 विकेट से फॉयर एन्ड सेप्टी टीम को पराजित कर अपनी जीत पक्की की ।वही फॉयर एन्ड सेफ्टी के टीम से बलवंत एवं जितेंद्र अपने टीम के लिये एक-एक विकेट लिए।मैच में अंपायर आदर्श सिंह एवं विकाश सिंह रहे ।आँखों देखा हाल विल्सन एवं जफर अब्बाश ने सुनाया।इस अवसर हिंडाल्को रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी दीपक पांडेय ,संदीप यावले ,फोनिक्स क्लब रेनुसागर के सचिव सुधाकर अन्नामलाई,स्कोरर इमरान खान ,समित मण्डल ,मोहन कुमार एवं मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment