वार्ड न० 18 में गंदगी साफ कराने को लेकर नागरिकों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
सवाददाता
ओबरा नगर पंचायत वार्ड 18 में नाली न बनने के कारण के एन सिंह के घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर गंदा पानी भर गया है जिसके कारण यहां के रह वासियों के आसपास सभी जगह दुर्गंध एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है इस समस्या के समाधान हेतु वार्ड 18का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधिकारी श्री मधुसूदन जायसवाल नगर पंचायत ओबरा कार्यालय पर पत्र देकर यह अनुरोध किया गया की यदि के० एन ०सिंह के घर के सामने खाली पड़ी जमीन के पानी के निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो घर के अंदर पानी भरना सुनिश्चित हो चुका है |पत्र देने के पश्चात तत्काल अधिशासी अधिकारी महोदय ने ई ०श्री मनोज कुमार गुप्ता अवर अभियंता को निदेशित किया की तत्काल मौके का जांच पड़ताल कर जल के निकासी हेतु नाली का माफ करके यथाशीघ्र कार्यालय में उपलब्ध कराये जिससे तत्काल टेंडर कर नाली का निर्माण कराया जा सके |इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्रवण कुमार ,वार्ड 18 के सभासद श्री विकाश सिंह भी मौके पर पहुंच कर सारे स्थितियों से अवगत हुए तथा नाली के निर्माण हेतु नाली का मैप करवाया |ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, के एन सिंह ,विजयकांत दुबे, धनंजय कुमार ,अजय राय, संतोष कुमार केसरी, रवी प्रकाश, विद्यासागर ,दिव्य प्रकाश केसरी ,प्यारेलाल मौर्य, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि रहे |
भवदीय
हरदेवनारायण तिवारी
जिला अध्यक्ष इंटक सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment