अनपरा सोनभद्र l औड़ी रेणुकूट मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक ट्रक की चपेट मे आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई l जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला शनिवार की रात अपने घर पैदल जा रही थी जैसे ही वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना से मुख्य मार्ग जाम हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे कर शव को थाने ले आई l पुलिस शव की पहचान मे जुटी हुई है बताया जा रहा है कि महिला बेलवादाह की निवासी बताई जा रही है उसके परिवार वालो को सूचित किया गया है l
ट्रक की चपेट मे आने से एक महिला की दर्दनाक मौत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 19, 2025 5:22 PM
---Advertisement---

