सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी टोला अवयी प्राथमिक विद्यालय शुक्रवार को चकबंदी समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक प्रधान उधम सिंह यादव समिति के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
उक्त सम्बंध में प्रधान ने एक प्रेस विग्यप्ति में बताया कि चकबंदी समिति सदस्यों की बैठक में मुख्य रुप से बताया गया कि चकबंदी में सर्वप्रथम सभी भूमि की स्थली पड़ताल प्रारंभ गाटा संख्या 1 से अंत तक किया जायेगा।प्रत्येक गाटे के रसीद समुनियो का विवरण अभिलेखों में भी अंकित किया जायेगा।इस सम्बंध में सभी उपस्थित सदस्यों व ग्रामीणों को भी अवगत कराया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से रामविलास,चंद्रिका ,अनिल भाष्कर,सजीवन, विजयमल,आशा,सत्यदेव, बी पी गौतम, मनोज, कुलदीप इत्यादि लोग उपस्थित थे।

