सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। रीवां -रांची मार्ग एन एच 39 दुद्धी – विंढमगंज मार्ग पर आज गुरुवार को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि बाइक चालक की गंभीर स्थिति को देखकर कर चिकित्सक डॉ शाहआलम अंसारी ने उसे रेफर कर दिया ।
यह घटना कनहर नदी के पास अंत्येष्टि स्थल की तरफ जाने वाले मार्ग के मोड़़ पर हुई । जब स्कूटी सवार दोनो लोग महेंद्र सिंह अग्रहरि और अंतू प्रसाद अंत्येष्टि मे शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बभनी से विंढमगंज की ओर जा रहे थे, तभी स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई।इस हादसे मे बाइक चालक जय प्रकाश 20 पुत्र अजीत गुप्ता निवासी बभनी और स्कूटी सवार महेंद्र सिंह 65 व अंतू प्रसाद 70 घायल हो गए । तीनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार युवक जय प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जबकि स्कूटी सवार महेंद्र अग्रहरि व अंतू प्रसाद का इलाज सीएचसी दुद्धी मे चल रहा है ।

