सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज रविवार की दोपहर हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल मे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन को पीछे से आ रही एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सामने खड़ी बलकर से टकरा गई। इस घटना मे पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेंद्र कुमार 22 पुत्र रामसुधार निवासी बभनी थाना बभनी और
विजय कुमार 49 निवासी ग्राम पोखरा थाना बभनी के रूप मे हुई है ।
दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

